मासूम की मौत पर कोहराम: आगरा के फतेहपुरा में 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पांच वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 10 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। यह गड्ढा जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए खोदा गया था, लेकिन लापरवाही का खामियाजा एक निर्दोष बच्चे को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

Nov 17, 2025 - 17:46
 0
मासूम की मौत पर कोहराम: आगरा के फतेहपुरा में 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत
मासूम मन्नू के शव को गोद में लिए परिवार की एक महिला।

परिजनों ने जब पांच वर्षीय बच्चे मन्नू को आसपास नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। बाद में उसे गड्ढे में गिरा पाया। आनन-फानन में मासूम को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने लापरवाही पर रोष जताया है।

बताया गया है कि गांव के ही एक युवक ने यह गहरा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया था। गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा या चेतावनी व्यवस्था नहीं थी। देशराज का पुत्र पांच वर्षीय मन्नू गड्डे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। देशराज ने गांव के संबंधित युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अगर गड्ढे के आसपास सुरक्षा या बैरिकेडिंग होती, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

SP_Singh AURGURU Editor