हिंगलाज माता के दरबार में गूंजे जयकारे

आगरा। नवरात्रि के अवसर पर हिंगलाज माता मंदिर, कटरा फूलेल ताजगंज पर झूलेलाल महिला मित्र मंडली ने दुर्गाष्टमी पर मां की आराधना के साथ ही डांडिया नृत्य किया।

Oct 10, 2024 - 22:10
 0
हिंगलाज माता के दरबार में गूंजे जयकारे


 
महिला मंडली की सभी सदस्याएं गुजराती, राजस्थानी परिधान में सज-धज कर नाचते गाते हिंगलाज माता के दरबार में पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। 

 पंडित विक्रम शर्मा द्वारा  मां की आरती कराई गई।
पलक शर्मा, चांदनी भोजवानी, भावना शर्मा, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, सपना मोडवानी, भावना बसरानी, काव्या तुलसानी, जिया बेलानी, लीलावती,
सोनिया, आरती धनानी, कांता खत्री आज इस आयोजन में शामिल रहीं।