पिनाहट में लूट की पटकथा का क्लाइमैक्स: चार लुटेरे गिरफ़्तार, बाइक-मोबाइल बरामद

पिनाहट, आगरा। विगत चार मई को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसैत घाट के पास चेकिंग में पुलिस ने छिनैती (लूट) की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, कैश और घटना में अपाचे मोटरसाइकिल के अलावा एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद कर ली गई है।

May 8, 2025 - 18:27
 0
पिनाहट में लूट की पटकथा का क्लाइमैक्स: चार लुटेरे गिरफ़्तार, बाइक-मोबाइल बरामद
पिनाहट पुलिस द्वारा छिनैती की घटना में गिरफ्तार किये गये चारों आरोपी पुलिस हिरासत में।

चार मई को की थी लूटपाट

विगत चार मई को पिनाहट बाजार से लौट रहे रामगोविंद उर्फ डैनी से पीपा का पुल के पास बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक कर पहले मोबाइल मांगा, फिर एक ने बाइक की चाबी निकाल ली और दूसरे ने जेब से 14,700 रुपये नकद निकाल लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

ये हैं गिरफ्तार किये गये आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी कुलदीप उर्फ दीपू पुत्र रतन सिंह, निवासी देवगढ़, पिनाहट, अंकित पुत्र ब्रह्मचारी, निवासी मोहल्ला पूरनपुरा, पिनाहट, ध्रुव शर्मा पुत्र नारायण हरि और शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र राम किशन, निवासी सुरेंद्र नगर कॉलोनी, पिनाहट आगरा हैं।

इन सभी को चंबल मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में लूट की वारदात कबूल की और उनके पास से लूटा गया मोबाइल, 1,710 रुपये नकद, दो बाइक बरामद की गई।

पुलिस की तत्परता से खुला मामला

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पांच दिन तक छिपते रहे, लेकिन पिनाहट पुलिस के चेकिंग अभियान ने इन्हें पकड़ लिया। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की जांच जारी है।

SP_Singh AURGURU Editor