थाना सिकंदरा से महज़ 50 मीटर दूर कपड़े के शोरूम में सेंधमारी, 30 हजार नगदी चोरी

आगरा। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना सिकंदरा क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने थाने से महज़ 50 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे स्थित कपड़े के शोरूम को निशाना बनाया। चार नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर गल्ले से नगदी चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

Oct 1, 2025 - 12:19
 0
थाना सिकंदरा से महज़ 50 मीटर दूर कपड़े के शोरूम में सेंधमारी, 30 हजार नगदी चोरी
इमेज फोटो

आगरा। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना सिकंदरा क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने थाने से महज़ 50 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे स्थित कपड़े के शोरूम को निशाना बनाया। चार नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर गल्ले से नगदी चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

घटनाक्रम के अनुसार शोरूम में सेंधमारी के बाद बदमाशों ने नजदीक ही स्थित परचूनी व्यवसायी की दुकान का शटर भी तोड़ने की कोशिश की। कारोबारी के मुताबिक गल्ले से करीब ₹30 हजार की नकदी चोरी हो गई है।

हाईवे पर थाने के बिल्कुल नजदीक हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।

सूचना मिलने पर थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।