सीएम योगी के विमान में खराबी, कुछ ही समय बाद खेरिया में उतारना पड़ा

आगरा। आगरा से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्लेन में खराबी आने से विमान को फिर से वापस खेरिया एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है। सीएम योगी एयरपोर्ट के लाउंज में बैठकर प्लेन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। इसकी खबर मिलते ही सीएम को विदाई देकर लौटे अधिकारियों ने एक बार फिर एयरपोर्ट की ओर दौड़ लगा दी है।

Mar 26, 2025 - 17:56
 0
सीएम योगी के विमान में खराबी, कुछ ही समय बाद खेरिया में उतारना पड़ा

-मुख्यमंत्री को विदा कर अफसर वापस भी नहीं लौट पाए थे कि फिर से एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़े

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि राज्य सरकार के इस प्लेन में क्या खराबी आई। मुख्यमंत्री का विमान खेरिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 15-20 बाद फिर से खेरिया एयरपोर्ट पर ही लैंड कर गया। बताया गया कि प्लेन में कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण उसे वापस खेरिया एयरपोर्ट पर लाना पड़ा है। 

आगरा में दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऒफ के समय विमान में सब कुछ ठीक था, लेकिन जब यह विमान ऊंचाई पर था, तब पायलट ने इसमें कुछ खराबी महसूस की और बगैर देरी किए पायलट विमान को खेरिया एयरपोर्ट पर वापस ले आये।

मुख्यमंत्री को विदा करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी वापस अपने घरों या दफ्तरों तक भी नहीं पहुंच पाये थे कि उन्हें मुख्यमंत्री के विमान के फिर से एयरपोर्ट पर उतरने की जानकारी मिली तो वे फिर से एयरपोर्ट के लिए निकल लिए।

SP_Singh AURGURU Editor