सेवा, संस्कार और सम्मान का संगम: 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026 बना सामाजिक गौरव का महोत्सव, श्रेष्ठ नागरिक केशव शर्मा सहित 18 श्रेणियों में 22 विशिष्टजन किये गये सम्मानित

आगरा। सामाजिक चेतना, राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026 समारोह हरीपर्वत स्थित शांति सागर सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह गरिमामयी आयोजन हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहा। समाज के ध्रुव तारे रहे दिवंगत महापुरुषों की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 18 विभिन्न श्रेणियों में कुल 22 विशिष्टजनों को समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Feb 22, 2026 - 20:18
 0
सेवा, संस्कार और सम्मान का संगम: 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026 बना सामाजिक गौरव का महोत्सव, श्रेष्ठ नागरिक केशव शर्मा सहित 18 श्रेणियों में 22 विशिष्टजन किये गये सम्मानित
एमडी जैन के शांति सागर सभागार में आयोजित 14वें लीडर्स आगरा अवॉर्ड समारोह में सम्मानित विभूतियों के साथ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद। साथ हैं सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ अरुण जैन, डॉ बीके अग्रवाल, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन व अन्य।

आगरा। सामाजिक चेतना, राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026 समारोह हरीपर्वत स्थित शांति सागर सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह गरिमामयी आयोजन हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहा। समाज के ध्रुव तारे रहे दिवंगत महापुरुषों की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 18 विभिन्न श्रेणियों में कुल 22 विशिष्टजनों को समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार (ध्यानचंद) एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल रहे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद ने कहा कि सम्मान अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम का प्रतिफल होता है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के वास्तविक नायकों को पहचान दिलाते हैं और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने स्वच्छ आगरा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पॉलीथिन मुक्त आगरा अभियान के लिए लीडर्स आगरा की सराहना करते हुए कहा कि पात्र गरीबों को पेंशन व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाज को आगे आना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएँ दीं।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लीडर्स आगरा अवॉर्ड समाज के उन तपस्वियों को सम्मानित करने का मंच है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहे हैं और आगरा को नई पहचान दिला रहे हैं। महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्रबुद्धजनों के सुझाव एवं आमजन से प्राप्त नामांकनों को आधार बनाया गया।

केशव कुमार शर्मा को धर्मेंद्र मेमोरियल श्रेष्ठ नागरिक सम्मान

सामाजिक समरसता, स्वदेशी विचारधारा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन हेतु समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी केशव कुमार शर्मा को धर्मेंद्र मेमोरियल श्रेष्ठ नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। वे वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के मंत्री हैं और उनके नेतृत्व में समिति द्वारा राष्ट्रनायक पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

विभिन्न श्रेणियों में इन्हें किया गया सम्मानित

समाज सेवा- राहुल जैन एवं रॉबिन जैन – लखमी चंद्र मेडतवाल मेमोरियल अवॉर्ड 2026।
रक्षा, साहित्य- ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जयपाल सिंह चौहान – अभय चौहान मेमोरियल अवॉर्ड।
शिक्षा- डॉ. स्वाति जैन – विद्याशंकर शर्मा स्मृति सम्मान।
चिकित्सा- डॉ. अरुण जैन (वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ) – डॉ. आर.एम. मल्होत्रा मेमोरियल अवॉर्ड।
उद्योग/सामाजिक योगदान- रोहित जैन एवं कुलदीप ठाकुर – लाला दाऊदयाल अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड।
सामाजिक संगठन- चंद्रप्रकाश सोनी (अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल पंचायत) – अशोक जैन मेमोरियल अवॉर्ड।
शिक्षा प्रशासन- जी.एल. जैन (प्रधानाचार्य, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज) – पं. वासुदेव शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड।
खेल- दिव्यांशी गौतम एवं रीनेश मित्तल – मनमोहन अस्थाना मेमोरियल अवॉर्ड।
साहित्य एवं संगीत- संजय दुबे – स्व. रोशनलाल गुप्त ‘करुणेश’ स्मृति सम्मान।
वीरता- वीर बालक अजय राज – केवल चंद जैन मेमोरियल अवॉर्ड।
उद्यमिता- डॉ. वी.डी. अग्रवाल (संस्थापक अध्यक्ष, पुष्पांजलि ग्रुप) – श्रीकांत मिश्रा मेमोरियल अवॉर्ड।
फैशन-डिज़ाइन- देवकी नंदन सोन (शू डिज़ाइनर) – लखमीचंद जैन मेमोरियल प्राइड ऑफ आगरा अवॉर्ड
जनसेवा- विजय शिवहरे (विधान परिषद सदस्य) – जनसेवा सम्मान।
विधि सेवा- वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे (अधिवक्ता) – विधि सेवा सम्मान।
महिला सशक्तिकरण- राशि गर्ग – श्रीमती तारेश जैन मेमोरियल अवॉर्ड।
साहित्य- डॉ. शुभदा पांडेय – वैद्य चंपालाल मेमोरियल अवॉर्ड। 
पत्रकारिता- एस.पी. सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) और राजीव दीक्षित (निदेशक मून टीवी नेटवर्क)– डॉ. प्रणवीर चौहान स्मृति सम्मान

वर्चुअल शुभकामनाएं

सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने वर्चुअल संदेश भेजकर आयोजन की सराहना की। भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने अबूधाबी से वीडियो संदेश भेजा। जैन संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज एवं लंदन से मॉडल रत्नावली ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही

समारोह में लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. जेएन टंडन, रोहित गोयल, राकेश बेदी, प्रवेंद्र यादव, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अमरेंद्र जैन, रंजीत सामा, निर्मल, स्वीटी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राहुल जैन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। व्यवस्था हरिकांत शर्मा, एस.के. बग्गा, डॉ. अशोक कुशवाह, राजदीप सिंह ग्रोवर, राहुल जैन, रॉबिन जैन, ऋतुराज दुबे, स्वीटी चौहान, अंजली गुप्ता, आयुषी गुप्ता, ज्योति बुद्धिराजा, सृष्टि दुबे, डिंपल वर्मा, सृष्टि दुबे, सोना वर्मा, दीपू वर्मा, शिखा जैन, हिमांशु सक्सेना, विजय जैन, पूजा, आशीष, मनोज गोयल, रवि गिडवानी, सुशील जैन आदि ने संभाली।

समारोह के अंत में “स्वच्छ आगरा” का संदेश देते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का आह्वान किया गया।