महानगर में कांग्रेस की आज से आगरा जोड़ो यात्रा
आगरा। महानगर कांग्रेस कमेटी आज से आगरा जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। इसकी शुरुआत तीन बजे शाहंगज में विष्णु कॊलोनी स्थित राजीव टाकीज से होने जा रही है। यात्रा पूरे एक महीने तक चलेगी।
शहर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी याकूब शेख ने बताया कि विष्णु कॊलोनी में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह के आवास से आगरा जोड़ो यात्रा का शुभारंभ होगा। आगरा जोड़ो यात्रा महानगर के हर वार्ड में जाएगी।
याकूब शेख ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हर वार्ड में जाकर वहां की जनसमस्याओं को एकत्र करने के साथ ही आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है। इस यात्रा के दौरान ही वार्ड अध्यक्षों का चयन भी किया जाएगा। यात्रा में शामिल कांग्रेसजन जनता को बताएंगे कि भाजपा किस तरह झूठे वायदे कर उन्हें गुमराह कर रही है।