होली पर इंटरनेशनल डीजे के साथ जमकर थिरके कपल्स
आगरा। दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर इंटरनेशनल और नेशनल डीजे के साथ पहली बार आगरावासियों ने होली का उल्लास मनाया। वे डीजे पर जमकर थिरके और अबीर-गुलाल से होली खेली।
दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर आगरा में हुआ पहली बार आयोजन
-सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर राजा गुर्जर की एंट्री ने मचाया धमाल
जोरो कैफ़े के संचालक मुदित अग्रवाल ने पहली बार नई थीम पर आगरा के लोगों को होली खेलने का मौक़ा दिया। आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित फार्म हाउस पर किया गया। इसमें केवल कपल्स और फ़ैमली को ही एंट्री दी गई थी।
डीजे की धुन पर सुबह से शुरू हुआ होली का धमाल देर शाम को थमा। आयोजक ने कार्यक्रम में रंग भरने के लिए इंटरनेशनल डीजे म्यूजिकल माफिया और स्वेट कैट तथा नेशनल डीजे हाइक व डीजे शैरी को बुलाया था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा गुर्जर की एंट्री ने होली के धमाल को और भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
डीजे की धुन पर कार्यक्रम में पहुंचे कपल्स और फ़ैमलीज ने जमकर डांस किया और मौज मस्ती की। साथ ही खानपान का भी आनंद उठाया। आयोजन का प्रबंधन बादल सहरावत संभाल रहे थे।