शादी का झांसा देकर संबंध, फिर 10 लाख की मांग, आगरा के युवक ने दिल्ली की महिला पर लगाया ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप
आगरा। पहले प्यार, फिर धोखा… और अंत में ब्लैकमेलिंग। अनुपम नगर, देवरी रोड निवासी युवक अजय ने दिल्ली की एक महिला पर ऐसा ही संगीन आरोप लगाया है। अजय के अनुसार महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं, भविष्य में शादी का भरोसा दिया और जब रिश्ता गहरा हो गया तो सच सामने आया कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। इसके बाद शुरू हुआ कथित धमकियों और जबरन वसूली का खेल।

पीड़ित अजय ने बताया कि महिला ने पहले प्रेम संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिया। बाद में जानकारी मिली कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। सच पता चलने के बाद अजय रिश्ते से पीछे हटना चाहता था, लेकिन आरोप है कि महिला ने उसे इसी समय अपने जाल में जकड़ लिया।
10 लाख रुपये की अवैध मांग
अजय ने आरोप लगाया कि महिला लगातार उससे 10 लाख रुपये की मांग करती रही।
पैसे देने से इनकार करने पर दिल्ली और आगरा में कई झूठी शिकायतें की गईं। उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश की। झूठे आरोपों के जरिए दबाव बनाकर रकम वसूलने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार कई शिकायतों की जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और रिपोर्टें खारिज कर दी गईं।
बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने का आरोप
अजय ने दावा किया कि महिला ने दिल्ली में दर्ज शिकायत के आधार पर आगरा में उस पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर करवाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में तथ्य असत्य पाए गए और रिपोर्ट निरस्त कर दी गई। इसके बावजूद महिला कथित रूप से उसके घर आकर भय दिखाती रही और परिवार के लोगों को डराने का प्रयास करती रही।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित की ओर से न्यायालय में गुहार लगाने के बाद अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सदर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।