इलाज को आई नाबालिग से छेड़छाड़ में डाक्टर गिरफ्तार

बरेली।  बरेली शहर के एक अस्पताल में उपचार करा रही नाबालिग किशोरी के साथ डॉक्टर ने अश्लील हरकतें। थाना इज्जत नगर पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jul 15, 2025 - 22:36
 0
इलाज को आई नाबालिग से छेड़छाड़ में डाक्टर गिरफ्तार


 

प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि डाक्टर नईम अली निवासी जोगी नवादा थाना बारादरी बरेली के खिलाफ थाना इज्जतनगर में धारा 75 बीएनएस व 5E/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)v एससीएसटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज की गयी थी। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

यूनिवर्स अस्पताल मे कार्यरत ड़ॉक्टर नईम अली निवासी जोगी नवादा थाना बारादरी बरेली द्वारा यूनिवर्स अस्पताल मे उपचाराधीन पीड़िता से अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड़ की गई थी, जिसके सम्बन्ध मे पीडिता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना इज्जतनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त अभियुक्त डाक्टर वांछित चल रहा था,  जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना इज्जतनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। मंगलवार सायं काल को मुखबिर खास की सूचना पर उक्त वांछित अभियुक्त को 100 फुटा बाग के सामने निकट डेलापीर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तरा शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यूनिवर्स अस्पताल मे बतौर डॉक्टर नौकरी करता है। 11.जुलाई 2025 को पीडिता इलाज हेतु अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था , जब वह अकेली थी तो मेरी नीयत खराब हो गयी तब मुझसे ऐसी गलती हो गई कि मैने पीडिता के साथ छेड़छाड़ कर दी।