डॉ. पार्थसारथी शर्मा बने आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
होम्योपैथी के क्षेत्र में आगरा को एक और बड़ी राष्ट्रीय पहचान मिली है। देश–विदेश में सर्वाधिक मरीजों के उपचार का विश्व रिकॉर्ड बना चुके वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी शर्मा को आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन से न केवल आगरा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के होम्योपैथ चिकित्सकों में उत्साह और गर्व का माहौल है।
आगरा। द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस के अवसर पर आचार्य शांति सागर सभागार, हरि पर्वत में आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया डॉ. दिनेश त्रिपाठी (वाराणसी) एवं डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव (सोनभद्र) की निगरानी में पूरी की गई।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही आगरा के वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। डॉ. शर्मा देश और विदेश में सबसे अधिक मरीजों के उपचार का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके योगदान को चिकित्सा जगत में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. मनोरंजन पाल (पश्चिम बंगाल) को प्रेसिडेंट ऑनर, डॉ. एन. एस. रघुराम (आंध्र प्रदेश) को महासचिव तथा डॉ. आर. एन. सिंह (जौनपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद सूरी (हिमाचल प्रदेश), डॉ. साहा देव बनर्जी (पश्चिम बंगाल) एवं डॉ. आर. ए. ए. ठाकुर (बिहार) निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. जे. पी. श्रीवास्तव (रायबरेली), डॉ. पार्थसारथी शर्मा (आगरा) एवं डॉ. अमित कुमार (बिहार) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सहायक सचिव पद पर डॉ. भंवर सिंह (प्रयागराज) एवं डॉ. सुतापा गुहा ठाकूरता (झारखंड) तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव (वाराणसी) को चुना गया।