ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाओं ने कागज़ पर रचा चित्रों का संसार

आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बल्केश्वर स्थित जागृति शिक्षण संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Jul 5, 2025 - 21:11
 0
ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाओं ने कागज़ पर रचा चित्रों का संसार
भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा की ड्राइंग प्रतियोगिता में अपने चित्र दिखाते बच्चे।  


-भारत विकास परिषद संपर्क ने प्रतियोगिता संग खाद्य सामग्री वितरण भी किया

संपर्क शाखा के अध्यक्ष डॉ. दिग्जेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को ड्राइंग शीट, रंग और पेंसिल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रतिभागियों की कला को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ नौ विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य टीटू गोयल, डॉ. मनोज रावत, डॉ. अमित अग्रवाल, अभिनव भटनागर, पवन अग्रवाल, इना फौजदार, पूर्णिमा वर्मा और प्रवीण जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor