किसी वजह से आप खुद नहीं बना पा रहे हैं तो श्राद्ध पक्ष में यहां खिलाएं खाना, महज 40 रूपये में भर सकते हैं जरूरतमंदों का पेट

आगरा। श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं। श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण को भोजन कराने का महत्व बताया गया है। समय के साथ अब परंपराएं बदलने लगी हैं। लोग ब्रह्माणों के अलावा गरीब, अनाथ व आश्रम में रहने वालों को भोजन कराकर पुण्य कमा रहे हैं। ऐसा ही एक विकल्प आगरा में एसओएस भोजनालय ने भी प्रदान किया है। यहां श्राद्ध पक्ष का भोजन तैयार किया जा रहा है। महज 40 रूपये दान करके आप किसी एक जरूरतमंद को निशुल्क भोजन करा सकते हैं।

Sep 22, 2024 - 21:42
 0
किसी वजह से आप खुद नहीं बना पा रहे हैं तो श्राद्ध पक्ष में यहां खिलाएं खाना, महज 40 रूपये में भर सकते हैं जरूरतमंदों का पेट

पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध, और पिंडदान करना जरूरी होता है। श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा सदा परिवारवालों पर बनाकर रखते हैं। श्राद्ध की पूजा पितृ पक्ष के दौरान ही की जाती है, जिसका आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि और समापन आश्विन मास में आने वाली अमावस्या तिथि के दिन होता है।

नियमों के अनुसार, वैसे तो श्राद्ध का खाना घर में ही बनाना चाहिए। लेकिन किसी वजह से आप खुद खाना नहीं बना पा रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में आप बाजार से तैयार भोजन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खाना उसी जगह से लें, जो साफ और शुद्ध हो। रसोई में प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

ऐसा ही एक विकल्प आगरा में एसओएस भोजनालय ने भी प्रदान किया है। यहां श्राद्ध पक्ष का भोजन तैयार किया जा रहा है। महज 40 रूपये दान करके आप किसी एक जरूरतमंद को निशुल्क भोजन करा सकते हैं। इसी तरह आप जितने लोगों को भोजन कराना चाहते हैं 40 रूपये प्रति थाली के हिसाब से भोजनालय को दान कर सकते हैं। आपके द्वारा दान की गई धनराशि से जरूरतमंदों को भोजना कराया जाता है। श्राद्ध पक्ष आरंभ होने के बाद से यहां तमाम लोग आकर जरूरतंदों को इसी तरह भोजन करा रहे हैं। 

एसओएस भोजनालय ​हिन्दुस्तान कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड स्टडीज के निदेशक और बिहेवियर साइंटिस्ट डॉ. नवीन गुप्ता की देखरेख में संचालित होता है। डॉ. गुप्ता बताते हैं कि भोजनालय को संचालित दान दाताओं की मदद से किया जाता है। डॉ. अरविंद जैन, डॉ. शुभम जैन आदि का सहयोग सराहनीय है। यहां 125 लोगों का खाना प्रतिदिन तैयार किया जाता है। महज 10 रूपये में भरपेट भोजन कराया जाता है। धीरज बघेल और मातादीन पूरी स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करते हैं। श्राद्ध पक्ष के दौरान स्पेशल भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें मिष्ठान के रूप में रसगुल्ला भी शामिल है। इस फूड पैकेट की लागत मात्र ₹ 40 है। आप सभी अपने पूर्वजों को याद करते हुए अपनी सुविधा के अनुरूप योगदान कर सकते हैं। एसओएस भोजनालय के राजेश से मो. नंबर 8077838403 पर संपर्क कर सकते हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor