मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत ने जबरन कपड़े उतरवाए और यौन शोषण किया

कोझीकोड। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी ने कुछ और लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में फिल्म के निर्देशक रंजीत पर यौन शोषण का एक और केस दर्ज किया गया है।

Aug 31, 2024 - 12:49
Aug 31, 2024 - 13:51
 0
मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत ने जबरन कपड़े उतरवाए और यौन शोषण किया


पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि रंजीत ने वर्ष 2012 में एक फाइव स्टार होटल में उसका यौन शोषण किया था। इस घटना के बारे में उसने बुधवार को ही शिकायत दर्ज कराई थी। इस युवक ने आरोप लगाया कि उसने बवुट्टियिडे नमाथिल में रंजीत से भेंट की थी। तब रंजीत ने उसे मोबाइल नंबर दिया था और बंगलुरू में मिलने को कहा था। एसआईटी के सदस्य ऐश्वर्य डोंगरे ने इस युवक का बयान मालूरकुन्नू एआर कैंप में लिया था। युवक ने आरोप लगाया कि रंजीत ने बंगलुरू स्थित उसे एक होटल के अपने कमरे में बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने शराब पिलाई, जबरन उसके कपड़े उतरवाए और उसका यौन शोषण किया।

युवक ने कहा कि उसने अपने बयान से संबंधित सबूत भी एसआईटी को दिए हैं। एसआईटी की टीम ने एक और जूनियर कलाकार का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया कि ईडावेला बाबू ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।