प्रिल्यूड में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरः बच्चों को सीख- दांतों का ध्यान, बढ़े चेहरे की मुस्कान

आगरा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और मुस्कान दोनों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Nov 6, 2025 - 19:16
 0
प्रिल्यूड में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरः बच्चों को सीख- दांतों का ध्यान, बढ़े चेहरे की मुस्कान
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित शिविर में बच्चों के दांतों की जांच करते चिकित्सक।

कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के सभी छात्रों के लिए आयोजित इस शिविर में डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल और डॉ. कामिनी अग्रवाल ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के दाँतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता, सही ब्रशिंग तकनीक, खानपान और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने चिकित्सा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ दाँत और मसूड़े शरीर का अभिन्न अंग हैं, जो न केवल हमारे स्वाद को महसूस करने में मदद करते हैं बल्कि आत्मविश्वास और मुस्कान को भी बढ़ाते हैं।  उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करता रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor