बैले, कथक, हिप-हॉप से लेकर बांसुरी और तबले तक, एक मंच पर गूंजे रचनात्मक भाव

आगरा। वाइब्रेंट डांस कोरियोग्राफी संस्था द्वारा आयोजित ‘आगरा ग्रैंड डांस शोकेस 2025’ रविवार शाम सूरसदन प्रेक्षागृह में कला, संस्कृति और सामाजिक संवेदनाओं के जीवंत संगम के रूप में संपन्न हुआ। देशभर से आए 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि रचनात्मकता और समरसता का संदेश भी दिया।

Jun 8, 2025 - 21:17
 0
बैले, कथक, हिप-हॉप से लेकर बांसुरी और तबले तक, एक मंच पर गूंजे रचनात्मक भाव
सूरसदन प्रेक्षागृह में ‘आगरा ग्रैंड डांस शोकेस 2025’ के दौरान मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।  

-नृत्य-संगीत की रंगारंग छटा से सजा सूरसदन, ‘आगरा ग्रैंड डांस शोकेस’ बना कला-संवाद का मंच

कार्यक्रम में कथक, बैले, कंटेम्परेरी, हिप-हॉप, हाउस डांस और ब्लॉकिंग जैसी 25 से अधिक नृत्य शैलियों ने मंच पर जीवंतता बिखेरी। इंटरनेशनल बैले डांस की प्रस्तुति शो का विशेष आकर्षण बनी।

शो की एक और विशेष झलक रही शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियाँ—जिसमें जयपुर, दिल्ली और आगरा के कलाकारों ने बांसुरी, सितार और तबले की जुगलबंदी से माहौल को सुरमय बना दिया।

“एक पहल पाठशाला” और आशियाना महिला समिति के बच्चों की भागीदारी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। बस्ती क्षेत्रों के प्रशिक्षित बच्चों ने भी अपनी कला से सभी को चौंकाया और अपनी अपार संभावनाओं का परिचय दिया।

संस्था के संस्थापक आर्या गर्ग व सह-संस्थापक रीया अग्रवाल ने कहा, यह मंच केवल प्रदर्शन नहीं, समाज और संस्कृति को जोड़ने वाला माध्यम है। हम इसे हर वर्ष और भी विस्तृत रूप में प्रस्तुत करेंगे।

मंच संचालन विनय दीक्षित ने किया। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप गर्ग, ममता गर्ग, राजश्री मिश्रा, वत्सला प्रभाकर, रीता कपूर, मनीष राय, अनिल जैन और मंजू मित्तल ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

SP_Singh AURGURU Editor