स्मृति से खेल तक प्रेरणा की उड़ान: प्रिल्यूड में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
खेल के माध्यम से स्मृति, संवेदना और संकल्प को जीवंत रखने की अनुपम मिसाल पेश करते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन स्व. श्रीमती शैली शाह की स्मृति को समर्पित है, जिनकी खेलों के प्रति रुचि को परिवार और विद्यालय ने सामाजिक प्रेरणा में परिवर्तित किया है।
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता द्वारा अपनी पुत्री स्व. श्रीमती शैली शाह के स्तन कैंसर से निधन (4 जनवरी 2020) के पश्चात् उनकी खेलों के प्रति विशेष रुचि को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 को आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती बीना लवानिया द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट का आगाज स्वयं मुख्य अतिथि श्रीमती बीना लवानिया के साथ डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा मैत्री मैच खेलकर किया गया, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में आगरा के 32 विद्यालयों की टीमों से कुल 145 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट अंडर-13 (बालक व बालिका वर्ग), अंडर-17 (बालक व बालिका वर्ग) तथा अंडर-17 मिक्स्ड डबल श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 72 मुकाबले खेले जाने हैं।
पहले दिन के मुकाबलों में उत्कर्ष वर्मा ने अबीर को 30-22 से, सूर्यांश ने युवराज को 30-01 से, शिव राठौर (कर्नल ब्राइटलैंड) ने युवराज (सी.बी. स्कूल) को 30-03 से, रिधान ने कार्तिक को 30-11 से, विकास ने दर्श को 30-12 से, राघव सोलंकी ने अंश कुमार को 30-06 से, आयुष चौधरी ने ईशान अरोड़ा को 30-15 से, संकेत ने देव कुमार को 30-00 से, अविरल ने अभिनव को 30-07 से, अक्षत ने अर्पित गौतम को 30-01 से, हर्षित ने अंशुमन तिवारी को 30-20 से, अखंड ने शिवम राठौर को 30-26 से, ओनिश ने दिव्य को 30-07 से, चेष्टा ने अंतरा को 30-07 से, अन्वी ने आयुशी को 30-07 से, वैष्णवी ने रिक्षिता को 30-23 से, नव्या ने दिशा को 30-05 से, सोनिया सिंह ने नावी चौधरी को 30-04 से तथा रोनित खत्री ने जतिन सिंह सचदेवा को 30-15 से पराजित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती बीना लवानिया ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान प्रिल्यूड के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर श्रीमती शारदा गुप्ता, सुमित गुप्ता विभव, शर्मीला खंडेलवाल, नीलम मल्होत्रा, मीरा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलब गुप्ता विभव, ईशा गुप्ता, टूर्नामेंट प्रभारी एवं क्रीड़ा शिक्षक अभि सिरोही, नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला तथा ऑफिशियल्स मयंक कपूर, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन एवं तनीश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।