उभरते गजल गायक देशदीप शर्मा ने उत्तर प्रदेश में आगरा का नाम रोशन किया

आगरा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रादेशिक शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन वाल्मीकि रंगशाला विपिन खंड गोमती नगर लखनऊ में  हुआ़। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के एवं संगीत कलाकारों ने भाग लिया। आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र और उभरते गजल भजन गायक देशदीप शर्मा ने प्रदेश प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके आगरा का मान बढ़ाया। 

Dec 20, 2024 - 14:39
 0
उभरते गजल गायक देशदीप शर्मा ने उत्तर प्रदेश में आगरा का नाम रोशन किया

देशदीप के साथ तबले पर संगत करते हुए देश के मशहूर तबला वादक भानु प्रताप सिंह ने जबरदस्त प्रस्तुति दी। इस जोड़ी ने पूरे सदन की तालियां कई बार बटोरी। पूरे प्रदेश से बड़े-बड़े कलाकारों ने भाग लिया, जिसमें देशदीप शर्मा ने आगरा का नाम रोशन किया और आगरा विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। 

प्रमाण पत्र मंच पर गजल सम्राट उस्ताद सखावत हुसैन खान एवं पार्श्व गायिका  मेनका मिश्रा ने दिया। देशदीप शर्मा ने फोन पर बताया कि मुकाबला बहुत कठिन था। पूरे प्रदेश से बड़े-बड़े कलाकारों ने भाग लिया और प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि अपने गुरु जी के आशीर्वाद से मैंने प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई और जीत हासिल की है।