आगरा में भव्य रन फॉर यूनिटी- एकता पद यात्रा में गूंजा देशभक्ति का जज़्बा, कार्यकर्ताओं ने दिखाई शक्ति
आगरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी एवं एकता पदयात्रा में शहर ने एकता, देशभक्ति और उत्साह का भव्य नजारा देखा। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उमड़ी एकता की अभूतपूर्व तस्वीर
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता
आकर्षक झांकी, एनसीसी कैडेट्स का जोश और पुष्पवर्षा ने बनाया यादगार आयोजन
आगरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी एवं एकता पदयात्रा में शहर ने एकता, देशभक्ति और उत्साह का भव्य नजारा देखा। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।
पदयात्रा का शुभारंभ नूरी दरवाजा स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थल से हुआ। जहां हजारों कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और एनसीसी कैडेट्स ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मार्ग में जगह–जगह पुष्पवर्षा, राष्ट्रगीतों की धुन से गूंजा वातावरण
नूरी दरवाजा से शुरू होकर पदयात्रा पुरानी इमरजेंसी हॉस्पिटल रोड, व्यास मार्केट, फुलटटी, घटिया रोड, विक्टोरिया इंटर कॉलेज, रघुनाथ टॉकीज तिराहा, खटीक पाड़ा, चारसू दरवाजा रोड, कालीवाड़ी होते हुए पुनः नूरी दरवाजा पहुंची , जहां एक विशाल सभा आयोजित हुई। यात्रा मार्ग में नागरिकों और व्यापारियों ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों ने यात्रा में रोमांच भर दिया।
उपमुख्यमंत्री बोले—“सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार”
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के विलय के माध्यम से एक अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जो एकता और अखंडता की लौ जलाई, वह आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है। भाजपा उस भारत के निर्माण में जुटी है जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था। डिप्टी सीएम ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पैर में चोट होने के बावजूद उनकी चुनौतीपूर्ण सहभागिता राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
योगेंद्र उपाध्याय बोले- सरदार पटेल ने अखंड भारत की रूपरेखा तैयार की
कार्यक्रम के आयोजक और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का वास्तविक एकीकृत निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत ढांचा दिया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व को देश सदैव नमन करता रहेगा। उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।
एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया पदयात्रा का गौरव
रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। देशभक्ति के नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम और अनुशासित कतारों में चलते युवा कैडेट्स का जोश देखते ही बन रहा था। तिरंगे के साथ उनकी उपस्थिति यात्रा का सबसे प्रेरणादायक दृश्य बनी।
पटेल की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष पदयात्रा में पहली बार सरदार वल्लभभाई पटेल की लगभग 6 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ भव्य झांकी शामिल की गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यकर्ता और नागरिक झांकी के साथ फोटो व सेल्फी लेते हुए दिखे। आगरा व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष टीएन अग्रवाल,राजेश अग्रवाल प्राचीन, संदीप गुप्ता, दुष्यंत कुमार, देवेंद्र कुमार और व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यात्रा संयोजक टीएन अग्रवाल, यात्रा प्रभारी ओम प्रकाश सागर, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, इंद्रजीत आर्य, गुटियारी लाल दुबेश, डॉ. रामबाबू हरित, मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी, राजू कुशवाहा, धीरज जैन, आदेश सिंगल, धीरज कोहली, ओम प्रताप सिंह, राजीव लवानिया, विपुल मित्तल, राजेश प्रजापति, पार्षद रवि माथुर, सुनील उपाध्याय, हेमंत भोजवानी, केके भारद्वाज, ललित शर्मा, दीप विनायक पटेल, दिलीप वर्मा, बॉबी लाले, अनुराग चतुर्वेदी, संतोष चाहर, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक खरे ने किया।