गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की धमाकेदार पारी से दिल्ली को सात विकेट से हराया

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन गुजरात ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Apr 19, 2025 - 22:16
 0
गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की धमाकेदार पारी से दिल्ली को सात विकेट से हराया

जोस बटलर की शानदार पारी

गुजरात की जीत के नायक रहे जोस बटलर, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े। हालांकि वह अपने आठवें आईपीएल शतक से महज़ तीन रन दूर रह गए।
उनका साथ दिया शरफेन रदरफोर्ड ने, जिन्होंने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। अंतिम ओवरों में राहुल तेवतिया ने भी तीन गेंदों में 11 रन की तेज़तर्रार पारी खेली।

दिल्ली की गेंदबाजी फीकी रही

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 19वां ओवर डाला जिसमें सिर्फ पांच रन आए और रदरफोर्ड का अहम विकेट मिला। लेकिन गुजरात की पारी इतनी सशक्त रही कि अंतिम ओवर में लक्ष्य आसान हो गया।

दिल्ली पहली बार 200+ स्कोर डिफेंड करने में असफल

यह पहला मौका है जब आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 200 से अधिक रन बनाकर भी हार का सामना किया। गेंदबाजी में रणनीति और धार की कमी उनके लिए भारी साबित हुई।

SP_Singh AURGURU Editor