हेमा मालिनी वृंदावन में करेंगी धर्मेंद्र की शोक सभा, संत समाज देगा श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बेटों सनी और बॉबी ने मुंबई में शोक सभा आयोजित की थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आई थीं। अब हेमा मालिनी वृंदावन में शोक सभा का आयोजन करेंगी, जिसमें संत समाज और फैंस 'ही-मैन' को श्रद्धांजलि देंगे। 

Dec 9, 2025 - 22:56
Dec 9, 2025 - 23:20
 0
हेमा मालिनी वृंदावन में करेंगी धर्मेंद्र की शोक सभा, संत समाज देगा श्रद्धांजलि


वृंदावन।  हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें नमन करने के लिए वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मथुरा की सांसद, एक्ट्रेस और 'ही-मैन' की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

दिवंगत धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया हया है। यह विशेष सभा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित की जाएगी।  

सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र का ब्रजभूमि से गहरा जुड़ाव रहा है और उनके चाहने वालों की संख्या यहां अनगिनत है। उनकी आत्मा की शांति के लिए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए यह सभा आयोजित की जा रही है। इस सभा में धर्मेंद्र के फैंस, स्थानीय गणमान्य नागरिक और संत समाज उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि द्वारा दी गई है।

मालूम हो कि हाल ही में मुंबई में धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने शोक सभा आयोजित की थी। लेकिन इसमें हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना कोई भी नजर नहीं आया था। पर फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां वहां मौजूद थीं।

अब ब्रजभूमि के प्रति धर्मेंद्र के प्रेम को देखते हुए सांसद हेमा मालिनी ने खुद वृंदावन में इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की पहल की है, ताकि उनके ब्रजवासी फैंस उन्हें अंतिम विदाई दे सकें।