हॉट मम्मा पर गर्म बहस: इटली में बेटे संग छुट्टियां मना रहीं मलाइका, स्टाइल पर छिड़ी बहस
इटली में टस्कनी की वादियों में जहां मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने गर्म बहस छेड़ दी है। एक ओर फैंस उनकी हॉट एंड फिट मम्मा इमेज पर फिदा हैं, तो दूसरी ओर कई महिला यूजर्स ने छोटे कपड़ों को लेकर नैतिकता की चादर फैला दी है।
टस्कनी में स्टाइल और स्वैग के साथ छुट्टियां
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बेटे अरहान खान के साथ इटली के टस्कनी में हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वे कभी स्विमिंग करती तो कभी बेटे संग साइकिलिंग करती नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट्स, शॉर्ट्स, स्ट्रैपी ड्रेसेज़ ट्रेंड सेट करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ : स्टाइलिश मम्मी या संस्कार की भूल?
मलाइका की तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं दो धड़ों में बंट गई हैं। एक वर्ग उनका समर्थन कर रहा है, यह वर्ग उनकी तारीफें कर रहा है तो दूसरा वर्ग, खासकर कुछ महिला यूजर्स का कहना है कि 20 साल का बेटा है, तो थोड़ी मर्यादा होनी चाहिए। पब्लिक फिगर होकर ये सब दिखाना सही नहीं।
कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि बेटे को तो शर्म आई होगी… वहीं समर्थक पलटते हुए बोले कि बेटा तो गर्व करता होगा, ऐसी सुपरमॉम पर।
उम्र, फैशन और मातृत्व: क्या है सही संतुलन?
यह बहस अब केवल मलाइका तक सीमित नहीं रह गई है। यह सवाल उठा रही है कि क्या एक मां का स्टाइलिश होना या अपनी पसंद के कपड़े पहनना उसकी मातृत्व की गरिमा पर असर डालता है? और क्या उम्र के साथ ‘ड्रेस कोड’ थोपना समाज की सोच का पिछड़ापन है?
मलाइका का ट्रैक रिकॉर्ड: स्टाइल, फिटनेस और बिंदासपन
मलाइका हमेशा से अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए जानी जाती रही हैं। चाहे वे योगा स्टूडियो से बाहर निकलती तस्वीरें हों, रेड कार्पेट लुक्स या वेकेशन मोमेंट्स, हर बार वे अपने अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर भले ही लोग दो मत रख रहे हों, लेकिन एक बात तो साफ है कि मलाइका सुर्खियों की क्वीन हैं और रहेंगी। वह अपने स्टाइल और सोच के साथ जी रही हैं, बिना किसी की राय की परवाह किए।