एक माह की बच्ची को छोड़कर पति- पत्नी ने की आत्महत्या, मची खलबली

आगरा। उस अबोध को नहीं मालूम था थोड़ी देर पहले जो मां-बाप उसे दुलार रहे थे, वे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक माह की अबोध बच्ची दोनों के शव के पास बैठी रोए जा रही थी।

Apr 17, 2025 - 18:52
 0
एक माह की बच्ची को छोड़कर पति- पत्नी ने की आत्महत्या, मची खलबली

लग रहा था कि उसके रोने की आवाज सुनकर मां उसे दुलारकर अपने आंचल में ले लेगी। पास में ही लड्डू से भरा डिब्बा भी रखा हुआ था। पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली। 

थाना शाहगंज के आज़मपाडा में चाँदी कारीगर वीरू अपनी पत्नी डौली के साथ रह रहा था। इनकी एक माह की बेटी भी है। दोनों ने आज दोपहर में आत्महत्या कर ली। मोहल्ले वालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। 

पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे दोनों को देखा था। उसके बाद काफ़ी देर तक बाहर नहीं निकले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस को आशंका है कि गृह कलह के चलते दोनों ने विषेला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मोहल्ले वालों का कहना है कि इन दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए कई बार वे लोग पंचायत कर चुके हैं। आज भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।