एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने जीते चार मेडल, अभी तक नहीं मिला गोल्ड, हाकी और टेबल टेनिस में भी दिखा दमदार खेल
भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 का तीसरा दिन शानदार रहा। कुल 4 मेडल खाते में आए लेकिन गोल्ड अभी तक नहीं मिला है। शूटिंग में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता तो जबकि सुचिका तरियाल ने MMA में भारत का पहला पदक दिलाया। इसके बाद रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज जबकि हिमांशु ने सिल्वर जीता। वहीं हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी टीमों ने दमदार प्रदर्शन कर दिन का शानदार अंत किया।
नागोया । भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दूसरे हाफ़ में बांग्लादेश पर अपना दबदबा बनाया और आखिरकार 42-21 से जीत हासिल करके अपने अभियान की शुरुआत की। महिला इवेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने तेज शुरुआत की और खास तौर पर उनका डिफेंस मजबूत दिखा। टोकाई सिटिजन जिम्नेजियम में हाफ टाइम तक भारत बांग्लादेश से 21-10 से आगे था। बांग्लादेश को वापसी करना है तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ गोल्ड मेडल जीता था। इस एशियन गेम्स में टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभियन शुरू कर रही है। भारत की नजरें महिला कबड्डी में एशियाई खेलों में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीतने पर है।
टेबल टेनिश के बेस्ट ऑफ 5 के पहले तीनों मैचों को जीतकर भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 3-0 से जीत मिली। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।
भारत को दूसरे गेम में जी साथियान ने जीत दिलाई उन्होंने पाकिस्तान के अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से हराया। वहीं तीसरे गेम में पायस जैन को जीत मिली। उन्होंने मुहम्मद खान के खिलाफ 11-2, 11-5, 11-7 से जीत हासिल की।
भारत और पाकिस्तान के बीच टेबल टेनिस का मुकाबला शुरू हो गया है। पुरुष टीम इवेंट में हरमीत देसाई ने 11-4, 11-3 और 11-5 से जीत की और टाई के पहले मैच में भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। हरमीत का यह शानदार प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक था, क्योंकि मुहम्मद खान उनके सामने टिक नहीं पाए।
वुशू के महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की रोशिबिना देवी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बांग्लादेश की शिखा खातून को पॉइंट्स के अंतर से हराया। शिखा के गिरने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने निर्णायक पॉइंट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट: भारत के आने वाले इवेंट
3:15 PM– वुशु के महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 में रोशिबिना देवी का मुकाबला मोस्ट खातून से।
3:30 PM– टेबल टेनिस के पुरुष टीम इवेंट के ग्रुप एफ मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का टक्कर।
3:50 PM– वुशु: पुरुष 56 किग्रा राउंड ऑफ 16 में आर्यन का सामना शहजादा साफी से।
4:15 PM– महिला कबड्डी में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से।
भारत के तैराक श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 25.52 सेकंड का समय लिया। वह 10 स्विमर में 10वें और आखिरी स्थान पर रहे। इससे पहले, वह 25.37 सेकंड के समय के साथ हीट्स से क्वालिफाई करने वाले अकेले भारतीय थे। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और सिल्वर जबकि साउथ कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। चीन के 17 गोल्ड के साथ 30 मेडल हो चुके हैं।
पुरुष बैडमिंटन टीम इवेंट में भारत दूसरे राउंड में पहुंच गया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को शुरुआती गेम में थोड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने अल-अमीन जुमार को 21-15, 21-12 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। लगातार तीन जीत के साथ भारत ने 3-0 से अजेय बढ़त बना ली और बाकी दो मैच खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद आयुष शेट्टी ने गौराब सिंघा को 21-4, 21-13 से मात देकर स्कोर 2-0 कर दिया।
पुरुषों की बैडमिंटन टीम इवेंट के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश पर 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। लक्ष्य सेन की शुरुआती जीत के बाद दूसरे मैच में आयुष शेट्टी ने भी अपना जलवा बिखेरा। आयुष ने बांग्लादेश के गौरब सिंहा को सीधे गेमों में 21-4, 21-12 से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।