इटली ने टी20 वर्ल्ड कप के यूरोप क्वालिफायर में स्काटलैंड को दी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के यूरोप क्वालीफायर में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट में इटली की टीम ने स्कॉटलैंड को मात दे दी है।

Jul 9, 2025 - 19:20
 0
इटली ने टी20 वर्ल्ड कप के यूरोप क्वालिफायर में स्काटलैंड को दी मात


द हेग। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने के लिए इस वक्त यूरोप का वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में इटली और स्कॉटलैंड की टीम के बीच एक धमाकेदार मुकाबला हुआ। जहां इटली की टीम ने हर किसी को हैरान करते हुए स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ एक बड़ा उलटफेर कर दिया।

इटली की टीम ने यूरोप क्वालीफायर के एक बड़े मैच में स्कॉटलैंड को 12 रन से धूल चटा दी है। इस मैच में जीत के साथ ही इटली का भारत में खेले जाने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली ने बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 167 रन लगाए थे, जवाब में स्कॉटलैंड की टीम सिर्फ 155 रन निर्धारित 20 ओवरों में बना पाई और मैच हार गई।