आईटीएटी अध्यक्ष का पहली बार आगरा दौरा, आगरा ट्रिब्यूनल में मात्र 250 अपील विचाराधीन
आगरा। आगरा आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) ने न्यायिक दक्षता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां लंबित अपीलों की संख्या घटकर महज 250 रह गई है। यह उपलब्धि तब और अधिक सराहनीय बन गई जब पहली बार आईटीएटी के अध्यक्ष न्यायाधीश सी.वी. भदांग ने स्वयं आगरा का दौरा किया। आईटीएटी अध्यक्ष न्यायाधीश भदांग और उनके साथ आए नॊर्ढ जोन के उपाध्यक्ष महावीर सिंह का आईएटी कर प्रैक्टिशनर्स की ओर से भावपूर्ण स्वागत किया गया।
अध्यक्ष का पहला आगरा दौरा, मिला भव्य स्वागत
बुधवार को संजय प्लेस स्थित आईटीएटी परिसर में आयोजित विशेष बैठक में आईटीएटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.वी. भदांग, उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष महावीर सिंह और आगरा बेंच के न्यायिक सदस्य सुनील सिंह ने भाग मौजूद रहे। यह पहली बार था जब आईटीएटी के किसी अध्यक्ष आगरा ने आगरा का दौरा किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का टैक्स प्रैक्टिशनर्स की ओर से भव्य स्वागत किया गया। आईटीएटी के अध्यक्ष और नॊर्ढ जोन उपाध्य ने न्यायिक प्रक्रिया को गति देने वाले आगरा ट्रिब्यूनल की सराहना की।
तीन लाख से घटकर 93 हजार हुए मामले, आगरा की तेज़ रफ्तार सराहनीय
बैठक में बताया गया कि आईटीएटी ने देशभर में लंबित मामलों की संख्या को 3 लाख से घटाकर 93,000 तक ला दिया है। आगरा में पुरानी अपीलें तो गिनी-चुनी ही विचाराधीन हैं। पिछले छह माह में यहां 1200 अपीलों का निपटारा हुआ। अब लगभग 250 अपीलें ही शेष हैं, जिनमें अधिकांश 2025 की हैं। इनका निस्तारण बहुत तेजी से हो रहा है।
प्रशंसा की गई त्वरित, सुलभ और सस्ती न्याय प्रक्रिया की
बैठक में अधिवक्ताओं, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और नेशनल चैंबर के सदस्यों ने आईटीएटी की न्याय प्रक्रिया की सराहना की। कहा गया कि यह संस्था सस्ती, त्वरित और प्रभावी न्याय व्यवस्था का प्रतीक बन चुकी है।
सम्मान, सुझाव और सक्रिय भागीदारी
आगरा कराधान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अक्षय कुलश्रेष्ठ, गौरव सिंघल और अनिल वर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। वरिष्ठ कर अधिवक्ता अनिल वर्मा ने ट्रैक्सेशन बार एसोसिएशन के अलावा नेशनल चैंबर का भी प्रतिनिधित्व किया। आयकर विभाग से, आईटीएटी डीआर सुकेश कुमार जैन, अनिल कुमार और शैलेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। अनुराग सिन्हा और नवीन गर्ग ने बैठक का संचालन किया।
कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सीए ने रखे विचार
सीए दीपेंद्र मोहन, सीए राजेश मल्होत्रा, अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बैठक में अपने विचार रखे। बैठक में अधिवक्ता पंकज गर्ग, अनिल कुमार सहगल, रजनी कांत वर्मा, रूप किशोर अग्रवाल, राज किशोर खंडेलवाल, अमित गोयल, नितिन गोयल, मनु कुलश्रेष्ठ, अभिनव भटनागर, शशांक, मनुज शर्मा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, महेश अग्रवाल, एससी जैन, संदीप अग्रवाल, एम.एम. अग्रवाल, प्रार्थना जालान, सुशील माहेश्वरी बैठक में शामिल थे।
आखिर में आईटीएटी के न्यायिक सदस्य सुनील कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आगरा ट्रिब्यूनल की भविष्य की प्रतिबद्धताओं को दोहराया।