जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन
मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनकी मां किम का निधन हो गया है। जैकलीन की मां लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वो लीलावती हॉस्पिटल में थीं। उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वो आईसीयू में थीं। अब उनका निधन हो गया है।
जैकलीन की मां की तबियत बहुत ज्यादा खराब थीं। इसीलिए वो आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए भी नहीं पहुंची थीं। उन्हें 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बीच गुवाहाटी में आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था।
जैकलीन फर्नांडिस की मां का हाल चाल लेने के लिए एक्टर सलमान खान भी पहुंचे थे। इस मुश्किल वक्त में सलमान खान जैकलीन के साथ खड़े रहे।
जैकलीन के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने 2009 में डेब्यू किया था। वो रितेश देशमुख के अपोजिट रोल में नजर आई थीं। फिल्म का नाम था अलादीन। इसके बाद उन्होंने की हिट फिल्मों में काम किया। वो हाउसफुल 2, मर्डर 2, किक, ब्रदर्स, ढिशूम और जुड़वा 2 में नजर आईं। वो पिछली बार फिल्म फतेह में दिखीं। फिल्म में वो सोनू सूद के अपोजिट रोल में थीं। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हो। ये सोनू सूद की डायरेक्टोरियल फिल्म थी।