जनकपुरी महोत्सवः माता सीता की डोला और गौरी पूजन शोभायात्रा: भक्ति और उल्लास का संगम
आगरा। सीता तू कितनी प्यारी है, तेरे संग में अवध बिहारी है... मंगल भजनों और जयकारों की गूंज के बीच आगरा के जनकपुरी महोत्सव बुधवार को आस्था और आनंद का महापर्व बन गया। माता सीता का मंगल डोला और गौरी पूजन शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित झांकियों, विंटेज कारों पर राजा जनक और महारानी सुनयना की भव्य प्रस्तुति, पुष्पवर्षा और दीप सज्जा ने वातावरण को दिव्यता से आलोकित कर दिया।
जनकपुरी में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर बाद जब माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला निकाला गया तो वातावरण मंगलगीतों और जयकारों से गूंज उठा। माता सीता स्वरूप और महिलाओं ने पारंपरिक रीति से गौरी पूजन सम्पन्न किया और मंगलगीतों की स्वर लहरियों ने पूरे परिसर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
भव्य शोभायात्रा कावेरी मंदिर से प्रारंभ होकर एम एम सैरी स्कूल, कमला नगर चौराहा, दिलीप मेडिकल, लक्ष्मण पार्क (बी-ब्लॉक), जनक मंच, राज्य मंत्री राकेश गर्ग के निवास (सी-ब्लॉक), सरस्वती विद्या मंदिर, डी ब्लॉक, श्री सीताराम अग्रवाल जी का आवास, एफ-ब्लॉक होते हुए जनक पार्क तक पहुंची। जनक पार्क विकास समिति के अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के स्वागत और प्रसादी की व्यवस्था की।
पूरे मार्ग पर दीप प्रज्वलित किए गए और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व आरती उतारकर माता सीता के डोले का स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं और बच्चों ने गीतों और नृत्य से अपनी श्रद्धा प्रकट की। जनकपुरी में आज माता सीता का मंगल डोला सजा है... और गौरी माता की वंदना से जीवन मंगलमय होता है...जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस आयोजन को गरिमामयी बनाने में महारानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल, समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, सह-कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारु गर्ग, उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सोनिया शर्मा, मोहिनी गोयल, रिचा मांगलिक, साधना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति रही।
आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, हरीश अग्रवाल जुगनू, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रशासनिक व्यवस्थापक अनिल अग्रवाल एडवोकेट, आशीष मित्तल (डोला प्रभारी), अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, अनिल अग्रवाल बैंक, संतोष गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, राकेश मंगल, संजीव शर्मा, हरीश शर्मा, प्रशांत अग्रवाल और शशांक तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।