सौतेली बहन अंशुला की सगाई के जश्न में नहीं दिखीं जान्हवी और खुशी
मुंबई। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई का जश्न दशहरा के मौके पर रखा गया। इस खास मौके पर जहां परिवार के सभी लोग मौजूद थे वहीं जान्हवी और खुशी की गैरमौदूजगी अब लोगों को खटक रही है। अर्जुन से पपाराजी बोलते दिखे - आप लोग शांत रहो, ज्यादा लोग नहीं हैं, केवल घर के लोग हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई का जश्न 2 अक्टूबर को अपनों के साथ मिलकर मनाया गया। अब वह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खबर शेयर की थी। हालांकि, काफी प्राइवेट रहा ये प्रपोजल अब परिवार के लोगों के बीच ऑफिशयली सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर कपूर खानदान के लोगों की ही भीड़ दिखी।
विजयादशमी के मौके पर देर शाम इस पारिवारिक कार्यक्रम में अर्जुन कपूर से लेकर महीप कपूर, रिया कपूर, सोनम कपूर हर्षवर्धन कपूर जैसे तमाम फैमिली मेंबर्स नजर आए। इस मौके पर अगर कोई नहीं दिखा तो वो थीं जान्हवी और खुशी कपूर। हालांकि, उनकी गैर मौजूदगी के पीछे कुछ वर्क कमिटमेंट्स भी हो सकते हैं लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग अनबन की भी चर्चा करते दिख रहे हैं।