अपने चैट शो में करीना ने की वापसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने चैट शो वॉट वुमेन वॉन्ट के नए सीजन के साथ वापसी कर ली है। उनके शो का ये पांचवां सीजन है। शो का प्रोमो आ गया है, जिसमें पता चल गया है कि शो में कौन-कौन से सेलेब्स इस साल आने वाले हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, भुवन बम, रणवीर बराड़ और आदित्य रॉय कपूर शामिल हैं, जिनके साथ करीना कपूर ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आएंगी। प्रोमो में आलिया बताती हैं कि वो सिंगर बनना चाहती थीं, जिस पर करीना ने रिएक्ट किया है।

Oct 9, 2024 - 14:27
 0
अपने चैट शो में करीना ने की वापसी

मुंबई। वॉट वुमेन वॉन्ट का नया सीजन और भी इंटरेस्टिंग होने वाला है। इस सीजन में करीना कपूर रणबीर कपूर के बारे में भी आलिया से बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने रणबीर के सोशल मीडिया पर होने की भी बात की, जिसका जवाब आलिया ने बहुत ही अच्छा दिया।

रणबीर कपूर की बात करते हुए करीना ने कहा- रणबीर अपने सोशल मीडिया गेम में शानदार हैं। इसके जवाब में आलिया कहती हैं- किस सोशल मीडिया गेम में, स्टॉक करने में या पोस्ट करने में। रणबीर कपूर पहले खुलासा कर चुके हैं कि उनका प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर वो कुछ पोस्ट नहीं करते हैं बस कुछ अकाउंट्स को फॉलो करते हैं।