किरन रिजिजू तेज बहाव वाली नदी में तैरते दिखे,  दिखाई अपनी  तैराकी कला,  शेयर किया अपना पोस्ट

किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर अपनी तैराकी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिजिजू अरुणचाल प्रदेश की एक तेज धारा वाली नदी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अरुणाचल प्रदेश की नदियां बड़ी और बहुत गहरी हैं।

Aug 23, 2026 - 18:11
 0
किरन रिजिजू तेज बहाव वाली नदी में तैरते दिखे,  दिखाई अपनी  तैराकी कला,  शेयर किया अपना पोस्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह तेज बहाव वाली एक नदी में बखूबी तैरते नजर आ रहे हैं। रिजिजू की पोस्ट के आधार पर माना जा रहा है कि उनका यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश की ही किसी नदी का है। वीडियो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है। इसमें लिखा है कि यदि ठीक से तैरना नहीं आता है तो गहरे पानी में नहीं जाएं।

किरेन रिजिजू ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि कुछ लोगों को लग सकता है कि अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में तैरना, पूल ( स्वीमिंग पूल ) या यमुना जैसी नदियों में तैरने के सामान है। तेज बहती नदियों में हमारा सिर ऊपर होना चाहिए, नीचे नहीं और शरीर ज्यादा सीधा होना चाहिए, न कि सीधा जैसा हम स्विमिंग कॉम्पिटिशन में रखते हैं। मैं यहां का खिलाड़ी हूं।

 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अपनी फिटनेस और 'फिट इंडिया मूवमेंट' से जुड़े अभियानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। देश को फिट रखने के लिए उन्होंने 'फिट इंडिया यूथ क्लब' और 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' जैसी पहलों की शुरुआत व अगुवाई की।