तारा सुतारिया के लेटेस्ट लुक की काफी चर्चा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर तारा सुतारिया एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक देखने को मिला, जिसे देख फैंस भी होश गंवा बैठे हैं।

Jun 8, 2025 - 19:37
 0
तारा सुतारिया के लेटेस्ट लुक की काफी चर्चा

तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की. जो वायरल हो रही हैं। तारा सुतारिया ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का डीपनेक ब्लेजर पहना हुआ है।

इन तस्वीरों में तारा का शॉर्ट हेयर लुक देखने को मिल रहा है। आंखों पर चश्मा लगाए एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में ‘चीकी’ लिखा है। हर कोई तारा के इस लुक पर दिल हार बैठा है।
 
तारा ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आई। आखिरी बार तारा सुतारिया फिल्म ‘अपूर्वा’ में दिखाई दी थी। फिल्म् में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।