लॉयंस क्लब विशाल के 22वें नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन, डॉ. असीम अग्रवाल का अभिनंदन

 आगरा। तेरे दिल में हो नेक इरादा, कदम-कदम हो सेवा का वादा…। सीए राकेश गर्ग की इन प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ लायंस क्लब विशाल के 22वें वार्षिक नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर आभार एवं अभिनंदन समारोह भी हुआ।

Jul 9, 2025 - 18:04
 0
लॉयंस क्लब विशाल के 22वें नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन, डॉ. असीम अग्रवाल का अभिनंदन
हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में आयोजित लायंस क्लब विशाल के 22वें नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में डॉ. असीम अग्रवाल का सम्मान करते हुए अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, अजय बंसल, रविंद्र अग्रवाल आदि।

-62 मोतियाबिंद ऑपरेशन किये गए और 900 से अधिक मरीजों को मिला नेत्र उपचार

होटल होलीडे इन में में आयोजित इस समारोह में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया, जिन्होंने अग्रवाल आई केयर हॉस्पिटल के माध्यम से 22 वर्षों से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में अमूल्य सेवा दी है।

एक वर्ष की सेवा, सैकड़ों की रोशनी बनी

डॉ. असीम अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह वार्षिक नेत्र शिविर 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक संचालित हुआ, जिसमें 900 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच, परामर्श और प्रशिक्षण किया गया तथा 62 निर्धन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको विधि द्वारा निःशुल्क किए गए।

सेवा की परंपरा, समर्पण की भावना

क्लब अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब विशाल की पहचान समाज सेवा है, और यह नेत्र चिकित्सा शिविर इस भावना का जीवंत उदाहरण है। हर जरूरतमंद को रोशनी देना ही हमारा उद्देश्य है।

समारोह में ये गणमान्यजन मौजूद रहे

कार्यक्रम में सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष एवं कैंप चेयरपर्सन मनोज कुमार अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन राजेंद्र अग्रवाल, अजय बंसल, रविंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, किशोर जैन, राजेश, प्रमोद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विजय सेठिया सहित क्लब के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए राकेश अग्रवाल ने प्रेरक शैली में किया।

SP_Singh AURGURU Editor