भीमनगरी के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया निमंत्रण, 15 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में होगा यह आयोजन

आगरा। संविधान शिल्पी डॊ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की तैयारियां जोरःशोर से चल रही हैं। आंबेडकर जयंती महोत्सव के अंतर्गत 15 अप्रैल को होने वाली भीमनगरी के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बुलाए जाने की तैयारी है। विगत दिवस दिल्ली में संसद भवन में ओम बिरला को भीमनगरी में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया।

Apr 3, 2026 - 18:40
 0
भीमनगरी के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया गया निमंत्रण, 15 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में होगा यह आयोजन
नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आगरा में आयोजित होने जा रही भीम नगरी के लिए आमंत्रित करते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। साथ हैं भीमनगरी आयोजन समिति के पदाधिकारी।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने स्वयं यह निमंत्रण सौंपते हुए लोकसभा अध्यक्ष से 15 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में होने वाले भीमनगरी समारोह के उद्घाटन में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें राहुल सागर, सुभाष सागर, हेमंत कुमार, वीर प्रकाश और सिंधी जानबेजा शामिल रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा और इसकी भव्यता को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

आयोजन समिति के अनुसार, 15 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होने वाला भीमनगरी समारोह इस वर्ष ऐतिहासिक होगा। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और अंबेडकर विचारधारा से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

बताया गया कि समारोह में भव्य मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। आयोजन समिति ने इसे आगरा के सबसे बड़े सामाजिक आयोजनों में से एक बनाने का लक्ष्य रखा है।

SP_Singh AURGURU Editor