फतेहपुर सीकरी में सफेद धातु की घुड़सवार मूर्ति के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, जांच कर रही पुलिस

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक मूर्ति के साथ हिरासत में लिया है। इसके बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बरामद मूर्ति की भी जांच करा रही है। मूर्ति घोड़े पर सवार योद्धा की है। 

Jan 24, 2026 - 22:39
 0
फतेहपुर सीकरी में सफेद धातु की घुड़सवार मूर्ति के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, जांच कर रही पुलिस
थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के पास से बरामद की गई मूर्ति, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास से लगभग डेढ़ किलोग्राम वजनी एक सफेद धातु की मूर्ति बरामद की गई है। मूर्ति के धातु स्वरूप और उसके वास्तविक मूल्य को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, जिस कारण पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

इस संबंध में फतेहपुर सीकरी के थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बताया कि बरामद मूर्ति की विधिवत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सुनील पुत्र बहादुर, निवासी गुर्जरपुरा के रूप में हुई है। उससे मूर्ति के स्रोत, प्राप्ति और उद्देश्य को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

SP_Singh AURGURU Editor