फतेहाबाद के बीकानेर स्वीट हाउस में भीषण आग, सब कुछ राख
फतेहाबाद। कस्बे के बीकानेर स्वीट हाउस में लगी भीषण आग में लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। समझा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी।
बीकानेर स्वीट हाउस में जिस समय आग लगी, दुकान बंद थी। दुकान से धुआं निकलते देख राह चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दमकल जब तक मौके पर पहुंची, पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी। समूची दुकान आग का गोला बन चुकी थी। जब तक आग बुझाई गई, दुकान के अंदर रखा सारा सामान राख में बदल चुका था। आग से हुई क्षति लाखों में बताई जा रही है।