खराब रोशनी के कारण भारत-इंग्लैंड के बीच मैच रुका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट ओवल में 31 जुलाई से खेला जा रहा है। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है।

Aug 3, 2025 - 22:22
 0
खराब रोशनी के कारण भारत-इंग्लैंड के बीच मैच रुका

लंदन। चौथे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया है। 339 रन पर इंग्लैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं और उसे अभी जीत के लिए 35 रनों की जरूरत है। वहीं भारत को जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट गिराने होंगे, क्योंकि क्रिस वोक्स बैटिंग करने नहीं आएंगे। वोक्स को चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।
लंदन। भारत-इंग्लैंड के बीच रविवार को केनिंग्टन ओवल में आज पांचवें टेस्ट का चौथा दिन खेला जा रहा है। तीसरे दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम दूसरी पारी में 396 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। ऐसे में उन्होंने इंग्लैंड के सामने 374 रन का टारगेट रखा। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। भारत का स्कोर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 75 रन था, उनके पास 52 रन की लीड थी। पहली पारी में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड 247 रन बनाकर आउट हो गया था।

भारत और इंग्लैंड के मैच में टीम इंडिया को सबसे बड़ा विकेट मिल चुका है। जो रूट को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया। रूट दूसरी पारी में 105 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही इस मैच में भारत ने जबर्दस्त वापसी कर ली है। 301 पर 3 विकेट से इंग्लैंड का स्कोर 337 रन पर 6 विकेट हो गया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट रन मशीन बने हुए थे। उन्होंने इस मैच में भी शतक ठोके थे। यह रूट के टेस्ट करियर की 39वीं टेस्ट सेंचुरी है। वह एक्टिव खिलाड़ियों में टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 38 टेस्ट सेंचुरी हैं। जो रूट से आगे अब सिर्फ रिकी पोंटिंग (41), जैक कैलिस (45) और सचिन तेंदुलकर (51) हैं।