बदमाशों ने युवक को घेरकर गोली मारी, जनता ने दो बदमाशों को दबोचा, जमकर करी धुनाई

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के श्मशाबाद रोड पर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार क़रीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक को सरेशाम गोली मार दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय जनता ने दौड़ कर दो हमलावरों को पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

Nov 6, 2024 - 22:05
 0
बदमाशों ने युवक को घेरकर गोली मारी, जनता ने  दो बदमाशों को दबोचा,  जमकर करी धुनाई

पुलिस ने बताया कि युवक पैदल जा रहा था, तभी उसके पास तीन मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश आए, जब तक युवक कुछ समझता बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी। गोली लगते ही युवक ज़मीन पर गिर पड़ा। 

गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग आ गए और भागते बदमाशों का पीछा कर उनमें से दो को पकड़ लिया। जनता ने दोनों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।