अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करना चाहती हैं मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता
हैदराबाद। मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद ओपल सुचाता ने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल है। उन्होंने भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल रिश्तों के बारे में खुलकर बात भी की। उन्होंने कहा, भारत और थाईलैंड के कल्चर और ट्रडिशन एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा और खास एक्सपीरियंस होगा।'
भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल और कमर्शियल रिश्ता काफी पुराना है। थाईलैंड में भारत के फेमस ग्रंथ 'रामायण' को 'रामकियेन' कहा जाता है। ये कहानी थाईलैंड की किताबों, कला और राजा-महाराजाओं की परंपराओं पर गहरा असर डालती है। 'रामकियेन' में हनुमान जी को खास जगह दी गई है। उनके चंचल व्यवहार को पेंटेट किया गया है।
चुआंगसरी ने तेलंगाना की महिलाओं के लिए एक खास मैसेज दिया है। वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे तेलंगाना की महिलाओं से काफी इंस्पिरेशन मिली. आप सभी की ताकत, हिम्मत और दिल की खूबसूरती ने मुझे बहुत अफेक्ट किया है। यहां की महिलाओं से मुझे बहुत सारा प्यार और सपोर्ट मिला। मुझे लगता है कि भारत की महिलाएं बहुत मजबूत हैं और अपनी लाइफ में जो चाहें, वो कर सकती हैं।'
अपनी इस जीत पर चुआंगसरी ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी सक्सेस है। थाईलैंड को मिस वर्ल्ड के मंच पर पहचान मिलने पर मुझे बहुत प्राउड हो रहा है। यह हमारा पहला मिस वर्ल्ड का ताज है और हमने इसे पाने के लिए 70 साल से ज्यादा इंतजार किया है। मुझे सच में लगता है कि मेरे देश के लोग भी प्राउड फील कर रहे हैं।'