रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म से चोरी करने वाले मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
आगरा। जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस टीम ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो दर्जन के करीब चोरी की घटनाओं से जुड़े दो मुकदमों का सफल अनावरण भी किया गया है।
आगरा। जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस टीम ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो दर्जन के करीब चोरी की घटनाओं से जुड़े दो मुकदमों का सफल अनावरण भी किया गया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे लखनऊ (उ.प्र.) के आदेश,पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे आगरा की देखरेख में रेलवे परिसरों में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से गिरफ्तारी
थाना जीआरपी आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 04 जनवरी 2026 को रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बरामद 15 मोबाइल फोन में से 02 मोबाइल थाना जीआरपी आगरा कैंट में दर्ज मुकदमों से संबंधित, जबकि 12 मोबाइल अन्य स्थानों से चोरी किए गए पाए गए।
मथुरा के हैं गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने गोविंद पुत्र राजेंद्र निवासी माता वाली गली, अंडरपास के पास, लक्ष्मी नगर, थाना जमुनापार, मथुरा, कुलदीप पुत्र देवराम, निवासी प्रताप नगर, पेट्रोल पंप के पीछे, लक्ष्मी नगर, थाना जमुनापार, मथुरा और विजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह
निवासी इस्लामपुरा, गंदी पोखर के पास, थाना सिटी कोतवाली, कस्बा मुरैना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी का पूरा ब्योरा
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 03 कीपैड मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत ₹1,86,000 बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद, कुलदीप और विजय सिंह के विरुद्ध थाना जीआरपी आगरा कैंट में पूर्व से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, उपनिरीक्षक त्रिमोहन सिंह, उपनिरीक्षक वरुण कुमार तेवतिया, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार, कांस्टेबल मनेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लवकुश, कांस्टेबल आकाश,कांस्टेबल रविकांत शर्मा तथा आरपीएफ आगरा कैंट के हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह और कांस्टेबल संदीप नगाईच व देशबंधु शामिल रहे।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त जीआरपी
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।