भाजपा के मंडल अध्य़क्षों में अधिकांश नये चेहरे

आगरा। दस दिन की देरी और बीते कल पूरे दिन के इंतजार के बाद देर रात में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होते ही पार्टी के अंतःपुर में हलचलें बढ़ गईं। नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के आवासों पर बधाई देने वाले रात में ही पहुंच गए थे। सुबह से भी बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं। मंडल अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ता मायूस हैं।

Dec 31, 2024 - 12:26
 0
भाजपा के मंडल अध्य़क्षों में अधिकांश नये चेहरे

-देर रात सूची घोषित होते ही पार्टी में बढ़ गई हलचलें

-रात से ही शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला सुबह भी जारी

महानगर भाजपा के 22 में से 21 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। केवल गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। कुछेक को छोड़ अधिकांश मंडलों में पार्टी ने नये चेहरों को मौक़ा दिया है। यही नहीं, निवर्तमान मंडल अध्यक्षों को भी जिला प्रतिनिधि नामित कर समायोजित कर लिया गया है। मंडल अध्यक्षों के चयन में पार्टी ने जातीय समीकरणों को भी साधा है।

मंडल अध्यक्षों की घोषणा 20 दिसंबर तक होनी थी। नामों को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ में पहले 17 को बैठक होनी थी पर बाद में तिथि परिवर्तित कर 19 की गई। दोनों ही तिथियों पर बैठक न होकर 22 दिसंबर को हुई। बैठक में आगरा के गोपेश्वर मंडल के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी।

बीते दो दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के नेताओं को 30 दिसंबर तक हर हाल में मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने के निर्देश दिए गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद पार्टी ने कल देर रात में सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अब दस जनवरी तक जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व जुटेगा।

विधायकों-संगठन, दोनों को साधा

माना जा रहा है कि मंडल अध्यक्षों के चयन में विधायकों की पसंद के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को भी साधा गया है। देरी की वजह संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच नामों पर आम सहमति न बन पाना था।

एत्मादपुर विस क्षेत्र में ये बने मंडल अध्यक्ष

सीतानगर का गजेंद्र शर्मा, रामबाग का मनीष अवस्थी, एत्मादपुर नगर का श्रीमती स्वदेश बघेल, एत्मादपुर ग्रामीण व बरहन का श्रीनिवास निषाद, कुबेरपुर का नरेन्द्र सिकरवार और खंदौली का देवेंद्र चौधरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मंगल सिंह चौहान, जेपी रौतेला, विश्वदीप सिंह, वीरेंद्र त्यागी और राजेश चौधरी को जिला प्रतिनिधि नामित किया है।

 छावनी में इनको मिली कमान

मधुनगर का विपिन उपाध्याय, छावनी परिषद का विजय कुमार, अर्जुन नगर का जय सिंह सरदारा, रावली कि विवेक लोधी, ताज का मनीष अग्रवाल और राजेश्वर का कौशल चौहान को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। मयंक माहेश्वरी, अरुण गुप्ता, मनीष खेत्रपाल, माधुरी माहौर, प्रदीप राठौर और धर्मवीर सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

 दक्षिण क्षेत्र के मंडलों को ये संभालेंगे

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी मंडल का देवेश पचौरी, माधव का धीरज कोहली, सुभाष का राजू कुशवाह, मनकामेश्वर का आदेश सिंघल और केशव का राजेश प्रजापति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बबलू चाहर, संजय जैन, राजकुमार खंडेलवाल, धीरज जैन और श्याम बाबू शर्मा को जिला प्रतिनिधि नामित किया है।

 उत्तर क्षेत्र के ये हैं नये मंडल अध्यक्ष, गोपेश्वर में अटका

उत्तर विस क्षेत्र में केवल चार मंडलों के अध्यक्षों के नामों पर सहमति बन पाई है। यहां के दयालबाग मंडल में योगेश दिवाकर, दीनदयाल मंडल में राहुल जैन, कैलाश मंडल में रमेश चंद शर्मा पिंटू और बल्केश्वर मंडल में शिव शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष की अभी घोषणा नहीं हुई है। भरत शर्मा, मनोज बघेल, केके सिकरवार और अमित अग्रवाल को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor