जेईई-एडवांस्ड में मोशन एकेडमी का जलवा, तन्मय बने आगरा मंडल टॉपर, मिली 139वीं ऑल इंडिया रैंक

आगरा। आईआईटी की प्रतिष्ठित जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 2025 में मोशन एकेडमी, आगरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र तन्मय अग्रवाल ने देशभर में 139वीं रैंक प्राप्त कर आगरा मंडल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही मोशन एकेडमी के 48 छात्रों का चयन आईआईटी में हुआ है, जो किसी भी निजी संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

Jun 2, 2025 - 22:02
 0
जेईई-एडवांस्ड में मोशन एकेडमी का जलवा, तन्मय बने आगरा मंडल टॉपर, मिली 139वीं ऑल इंडिया रैंक
जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल करने वाले मोशन एकेडमी के छात्रों के साथ एकेडमी के संयुक्त निदेशक विशाल शर्मा एवं अन्य अधिकारी।  

टॉपर छात्रों की सूची

तन्मय अग्रवाल – रैंक 139

आदित्यराज – रैंक 149

अंकित – रैंक 309

पवन अग्रवाल – रैंक 542

चौधरी समीर – रैंक 762

तनिष्क – रैंक 1316

कृष्णा शर्मा – रैंक 1364

अर्चित बंसल – रैंक 1672

भूमि बंसल – रैंक 1941

नितेश प्रताप सिंह – रैंक 2388

इनके साथ कुल 48 छात्रों ने आईआईटी एडवांस 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एकेडमी की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।

सफलता का श्रेय फैकल्टी को

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मोशन एकेडमी की अनुभवी आईआईटीयन फैकल्टी, डायरेक्टर डॉ. अरुण शर्मा और संस्थान के समर्पित शिक्षण वातावरण को दिया है। संस्थान की ब्रांच मैनेजर सुजाता शर्मा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्थान के जॉइंट डायरेक्टर विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि मोशन एकेडमी की एमजी रोड व ताजनगरी ब्रांच पर आगामी 5 जून और 8 जून से आईआईटी व नीट के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र मोबाइल नंबर 9719905151 और 9997263131 पर संपर्क कर सकते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor