किरावली में सांसद खेल स्पर्धा–2025 का आगाज़ कल, नमो: दौड़ का सांसद राजकुमार चाहर करेंगे शुभारंभ

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चतुर्थ सांसद खेल स्पर्धा–2025 का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर द्वारा बालिकाओं की नमो: दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

Dec 19, 2025 - 18:32
 0
किरावली में सांसद खेल स्पर्धा–2025 का आगाज़ कल, नमो: दौड़ का सांसद राजकुमार चाहर करेंगे शुभारंभ
इमेज फोटो

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चतुर्थ सांसद खेल स्पर्धा–2025 का  शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर द्वारा बालिकाओं की नमो: दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

यह आयोजन शनिवार प्रातः 10.00 बजे से मोनी बाबा आश्रम मिनी स्टेडियम, किरावली में होगा। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, शारीरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

सांसद खेल स्पर्धा–2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹7,100 एवं तृतीय स्थान पर ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्रवासियों, युवाओं और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सांसद खेल स्पर्धा–2025 को क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।