मुकेश गुप्ता बने इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, राकेश गुप्ता महासचिव और संजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष

आगरा। इलैक्ट्रिक कॉन्टेक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन पर संपन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Sep 14, 2025 - 21:23
 0
मुकेश गुप्ता बने इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, राकेश गुप्ता महासचिव और संजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष
इलेक्ट्रिक कॉन्टेक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी।

चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र जैन, उत्तम चंद जैन और सुनील गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। अध्यक्ष पद पर मुकेश गुप्ता ने 103 मत पाकर जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप अग्रवाल को 64 मत मिले। महासचिव पद पर राकेश गुप्ता को 121 मत मिले, जबकि प्रवीण यादव को 43 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर संजीव अग्रवाल ने 129 मतों से जीत हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल जैन को 35 मत मिले।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव राकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल का एसोसिएशन सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। नवागंतुक पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और एसोसिएशन के लिए नवीन कार्यालय भवन का निर्माण होगा।

चुनाव में शहरभर से लगभग 300 व्यापारियों ने भाग लिया। चुनाव के बाद सभी ने दाल-बाटी का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सुनील केसवानी, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, ललित जैन, पंकज जिंदल, दुष्यंत गर्ग, नवीन बंसल, गौरव गुप्ता, राकेश बोहरे, राजीव गुप्ता, बंटू सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor