मुंबई में एमवीए का विरोध मार्च, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारे

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिर जाने की घटना ने महाराष्ट्र में तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा भी बना दिया है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए इस घटना के दूरगामी असर हो सकते हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) इस घटना के विरोध में आज मार्च निकाल रहे हैं।

Sep 1, 2024 - 13:27
 0
मुंबई में एमवीए का विरोध मार्च, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारे
मुंबई में एमवीए का मार्च। फोटो-सोशल मीडिया

हालांकि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सबने लोगों से माफी मांगी है। लेकिन विपक्ष उनकी कोई दलील सुनने को तैयार नहीं है। वे पीएम की माफी को भी स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। इसीलिए महाराष्ट्र में एमवीए लगातार विरोध प्रदर्शन कर एनडीए सरकार को घेरने में जुटा है। एमवीए के नेताओं ने इस घटना के विरोध में आज हुतात्मा चौक से गेटवे आफ इंडिया तक एक मार्च निकाला। इसमें शिवसेना (उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भी शामिल हुए।

इससे पहले हुतात्मा चौक पर शिवाजी की एक प्रतिमा स्थापित की गई। इस विरोध मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं ने शिंदे सरकार के खिलाफ नारे लगाए। एनसीपी-शरद गुट के नेता राजेश टोपे ने कहा िक छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गौरव और आत्मा हैं।