इजराइली हमले में नसरुल्ला के दामाद की मौत

तेल अवीव। इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर के मारे जाने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले बताया कि इजराइली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसमें उसके साथ दो और लोग मारे गए हैं।

Oct 3, 2024 - 13:53
 0
इजराइली हमले में नसरुल्ला के दामाद की मौत

इजराइल ने 27 सितंबर को राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी।

इजराइल एक साथ कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोही के अलावा सीरिया और ईरान का भी सामना कर रहा है।

लेबनान से लॉन्च हुए एक ड्रोन को इजराइली एयरफोर्स ने नहारिया के तट के पास मार गिराया है। इसके अलावा लेबनान ने इजराइली शहर अपर गैलीली पर हमले के लिए भी 25 रॉकेट लॉन्च किए, जिनमें से ज्यादातर को आईडीएफ ने मार गिराया है।