न्यूली वेड सामंथा रुथ प्रभु काम पर लौटीं वापस, शादी के चार दिन बाद शुरू की शूटिंग
सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को राज निदिमोरु से शादी की थी और चार दिन बाद ही वह काम पर लौट आईं। सामंथा ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और वैनिटी वैन से तस्वीर शेयर की है।
चेन्नई। सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को राज निदिमोरु के साथ शादी की थी और अब चौथे दिन ही वह काम पर लौट आईं। न्यूली वेड एक्ट्रेस ने सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है। सामंथा ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को वैनिटी वैन से अपनी तस्वीर शेयर की। वह अपनी नई फिल्म मा इन्टी बंगाराम में बिजी हैं। सामंथा हनीमून पर भी सिर्फ एक ही दिन के लिए जा पाई थीं और बताया था कि वह बाद में ज्यादा दिन के लिए जाएंगी। अभी उन्हें शूट पर वापस लौटना है, तो सिर्फ एक दिन का गोवा का हनीमून प्लान किया है।
सामंथा रुथ प्रभु अब काम पर लौटीं तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मेकअप चेयर पर बैठीं डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी और मेकअप आर्टिस्ट अवनी रंभिया से बातें करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'लेट्स गो।' सामंथा ने इस दौरान कैजुअल टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी, पर उनके हाथों और पैरों पर दुल्हन वाली मेहंदी साफ दिखाई दे रही थी।
30 नवंबर को सामंथा और राज निदिमोरु की शादी की खबरें सामने आई थीं, और अगली सुबह एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कन्फर्म किया कि उनकी और राज निदिमोरु की शादी हो गई। सामंथा और राज निदिमोरु ने एक प्राचीन योगिक परंपरा 'भूत शुद्धि विवाह' से शादी की थी। इस रस्म में शरीर के पांच तत्वों का शुद्धिकरण किया जाता है।
सामंथा और राज की निजी जिंदगी की बात करें, तो एक्ट्रेस ने जहां पहले नागा चैतन्य से शादी की थी, वहीं राज निदिमोरु की शादी शालमली डे से हुई थी। हालांकि, साल 2022 में वो अलग हो गए थे। वहीं, सामंथा और नागा चैतन्य का 2021 में तलाक हो गया था। सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य ने बाद में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली।