फर्जी दस्तावेज़ और भूमाफिया कनेक्शन, निखिल होम्स डायरेक्टर ने खोली तीन आरोपियों की पोल, एफआईआर दर्ज
आगरा। निखिल होम्स कंपनी के डायरेक्टर ने तीन व्यक्तियों रिंकेश अग्रवाल, विजय पाल सिंह राणा और रवि बंसल पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के डायरेक्टर के अनुसार आरोपी पक्ष ने कंपनी के नाम से जाली लेटरहेड और फर्जी हस्ताक्षर तैयार किए, जिनका उपयोग करके जमीन हड़पने की बड़ी साजिश रची गई।

डायरेक्टर का कहना है कि कंपनी और संबंधित पक्ष के बीच हुआ एग्रीमेंट जैसे ही समाप्त हुआ, उसी समय आरोपी पक्ष के बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए, जिसका कोई वैध आधार नहीं है। इस लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई।
पीड़ित डायरेक्टर का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी पक्ष के फर्जी दस्तावेजों पर सवाल उठाए, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी तक दी गई। दबाव बनाने और संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास बताया गया।
इस मामले में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि रवि बंसल पहले से ही घोषित भू-माफिया है और उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई लंबित है, जबकि विजय पाल सिंह राणा हत्या के मामले में सजायाफ्ता बताया गया है। डायरेक्टर की ओर से लगाए गए आरोपों में इन आपराधिक पृष्ठभूमियों का भी हवाला दिया गया है।
न्यायालय के आदेश पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले के दस्तावेज, बैंक लेनदेन और आरोपियों की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।