श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार के अन्नकूट महोत्सव में डांडिया और भजनों से उमड़ा भक्ति का सागर

आगरा। भक्ति, आनंद और रंगारंग संस्कृति से सराबोर सोमवार की शाम कमला नगर का महाराजा अग्रसेन भवन अद्भुत आध्यात्मिक आभा में नहा उठा। अवसर था श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव संग प्रभु-प्रिय डांडिया एवं भजन संध्या का, जिसने श्रद्धा और उल्लास का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया।

Oct 27, 2025 - 22:06
 0
श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार के अन्नकूट महोत्सव में डांडिया और भजनों से उमड़ा भक्ति का सागर
कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में उपस्थित महंत कपिल नागर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नितेश अग्रवाल, विशाल बंसल, अजय सिंघल, टीएन अग्रवाल, राकेश गर्ग एवं अन्य।

अन्नकूट महोत्सव में आयोजित डांडिया की एक झलक। 

दीपों की रौशनी, पुष्पों की सुगंध और भजनों की स्वर लहरियों से पूरा भवन आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। मंच पर सजी दीपमालाओं और विद्युत सज्जा ने वातावरण में भक्ति की आभा घोल दी।

दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ उत्सव

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक महंत कपिल नागर, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, संतोष मित्तल, अमित पाराशर और विकास गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गिरिराज जी पूजन के साथ किया।
इस दौरान संस्थापक नितेश अग्रवाल, विशाल बंसल और अजय सिंघल ने गिरिराज महाराज के चरणों में नमन किया।

भजनों की स्वर लहरियां और प्रभु-प्रिय डांडिया

भजन संध्या में सदस्य भक्ति रस में डूबकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। “जय जय गिरिराज धरणीधर” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके पश्चात आरंभ हुआ प्रभु-प्रिय डांडिया उत्सव, जिसमें श्रद्धालु रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में थिरकते हुए भक्ति और आनंद का दिव्य संगम प्रस्तुत कर रहे थे।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन, दिनेश अग्रवाल, विजय बंसल और गिरीश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अन्नकूट हमारी आस्था और प्रेम का पर्व- नितेश अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव हमारी आस्था, प्रेम और भक्ति का पर्व है। गिरिराज महाराज की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष समाज में एकता, आनंद और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है। भजन और डांडिया के माध्यम से हम अध्यात्म और आनंद को एक सूत्र में पिरोते हैं।

अन्नकूट भोग और प्रसादी से हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में गिरिराज जी का भव्य अन्नकूट भोग लगाया गया। सामूहिक प्रसादी वितरण के साथ भक्ति और आनंद का यह महोत्सव संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आशी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, विकास वर्मा, नीरज मित्तल, विकास जैन, रवि गोयल, राजीव बंसल, तनु गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अंकुर जैन, शशांक मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor