कमला नगर में मिथिला नगरी को भव्य बनाने के लिए कार्यालय शुरू, महोत्सव बाद 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प

आगरा। उत्तर भारत के सबसे प्राचीन और भव्य सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव इस बार कमला नगर क्षेत्र में 16 से 21 सितंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारियों के केंद्र के रूप में बी ब्लॉक, कोठी संख्या 75 को जनकपुरी महोत्सव समिति का कार्यालय बनाया गया है, जिसका रविवार को विधिवत उद्घाटन हो गया।

Jul 20, 2025 - 13:36
 0
कमला नगर में मिथिला नगरी को भव्य बनाने के लिए कार्यालय शुरू, महोत्सव बाद 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प
कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय का उद्घाटन करते सांसद नवीन जैन। साथ हैं मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष के राकेश गर्ग एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी।  

-शिवम पार्क में बनेगा जनक महल, हर पार्क में होंगी झांकियां, समिति कार्यालय से होगा समन्वय

शिवम पार्क में सजेगा जनक महल

जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत इस बार मिथिला नगरी की झलक कमला नगर के शिवम पार्क में दिखाई देगी, जहां जनक महल को भव्य रूप से सजाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय की निकटता से सभी तैयारियों पर सीधा निगरानी रखी जा सकेगी और कार्यक्रम के संचालन में सरलता रहेगी।

सांसद नवीन जैन ने किया शुभारंभ

समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने महोत्सव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुरुआत की। साथ ही कहा, मिथिला नगरी हर राम भक्त के सहयोग से इतनी भव्य बने कि आगरा इसे सदैव याद रखे। इस दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।

हर पार्क में होंगे विकास कार्य, सजेंगी झांकियां

नवीन जैन ने बताया कि इस वर्ष हर ब्लॊक और पार्क में विकास कार्य किए जाएंगे और दशरथ महल समेत विभिन्न झांकियों को सजाया जाएगा। यातायात, साफ-सफाई और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राम के काम में आड़े नहीं आएगा बजट: महापौर

महापौर हेमलता दिवाकर ने स्पष्ट कहा, भगवान राम के काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे और नगर निगम का बजट पूरी तरह से उपलब्ध कराया जाएगा।

101 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाद का संकल्प

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने घोषणा की कि जनकपुरी महोत्सव के समापन के बाद समिति की ओर से 101 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी होगा।

समिति के पदाधिकारी और उनके योगदान

कार्यालय प्रभारियों में हरीश शर्मा गुड्डू, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और वरुण कुमार जैन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा और सहयोग के लिए महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक सहित सभी पदाधिकारी जुटे हैं।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह,स्वागत मंत्री भरत महाजन, सदस्य जीवनलाल मित्तल, राकेश अग्रवाल, राकेश मंगल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, रामगोपाल गोयल ज्वेलर्स, रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट, हरीश अग्रवाल जुगनू, राकेश मित्तल, मोहित अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल (पेंट वाले), सुरेश अग्रवाल (बड़ी वाले), भगवान दास मैदा वाले, रमाशंकर गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, अशोक ट्रांसपोर्ट, गोपाल दास बंसल, केके अग्रवाल (बीमा), पवन टेंट, नंदी महाजन, सुशील गुप्ता, बंगाली मल अग्रवाल, संतोष मित्तल, गौरव, प्रमेंद्र जैन, श्याम जी, प्रवीन चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र तिवारी, स्वदेश विकल, रंजू यादव, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

महिला कार्यकारिणी की सक्रिय भागीदारी

जनकपुरी महिला कार्यकारिणी समिति की ओर से अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, रिचा मांगलिक, रुचि अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, कंचन वर्मा, शिखा अग्रवाल, चारू गर्ग, मीरा अग्रवाल, मीनू त्यागी, सोनिया शर्मा, हर्षिता जायसवाल ने भी आयोजन की तैयारियों में विशेष योगदान दिया।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor